शामली : योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान अंकुर पुत्र सोमदत्त, निवासी ग्राम गोहरनी, थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई थाना थानाभवन पुलिस द्वारा की गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts