अवैध तमंचे से फायरिंग कर युवक को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा जिले में अपराध पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत नरैनी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस मामले में हुई है, जिसमें आपसी विवाद के चलते अवैध तमंचे से फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया गया था।

यह घटना नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम सियारपाखा की है, जहां रहने वाले ऋषभ द्विवेदी को ग्राम गढ़ा गंगापुरवा के निवासी सिंकू त्रिपाठी ने अवैध तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल युवक के पिता रामजी द्विवेदी की तहरीर पर नरैनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को सीता समर्पण विद्यालय, अतर्रा रोड, नरैनी से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts