भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र में छात्र के पिताजी को हार्ट अटैक आने पर भी उनके आग्रह पर अधिकारी को टीसी न देने के मामले को लेकर अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक आकाश भारती के साथ स्कूल के सामने प्रदर्शन किया।बात इस कद्र बढ़ी कि कार्यकर्ताओं ने अक्रोषित होते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ कुछ समय के लिए सड़क पर भी काम लगा दिया था हालांकि मौके पर पुलिस द्वारा हालात को काबू करते हुए जाम खुलवा दिया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश के चलते स्कूल प्रशासन और एबीवीपी कार्यकताओ के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई।।

विदित हो कि मामला शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा थाना भवन के पास दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बने दिव्या पब्लिक स्कूल का है।जहां दिव्य पंब्लिक स्कूल के द्वारा छात्र के पिताजी को हार्ट अटैक आया था जिनका इलाज मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में चल रहा है।इस संबंध में उनकी पत्नी ने वीडियो जारी कर स्कूल प्रशासन, ABSA और BSA पर लगाया था आरोप।कार्यकर्ताओं का हंगामा बढ़ता देख स्कूल प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय परिषद संगठन के लोगों को बुलाकर एवं क्षेत्रीय लोगों के मध्यस्थ मंगलवार तक का समय लिया गया है चूंकि अभी छात्र के परिजन अस्पताल में है और स्कूल मालिक भी बाहर हैं और प्रिंसिपल भी।वहीं एबीवीपी जिला संयोजक आकाश भारती ने कहा कि अगर इसमें अब किसी भी तरह की कमी रहती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा।इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों और एबीवीपी के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।















