जयपुर में नकवी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अब्दुल वाहिद नकवी को द बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर राज का प्रथम अध्यक्ष बनाए जाने पर मालपुरा की नकवी वेलफेयर सोसाइटी के युवाओं ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। अंत में अब्दुल वाहिद नकवी ने युवा पीढ़ी से अपने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर तैयब नकवी (कार्यकारी जिला अध्यक्ष, RKMA), आरिफ हसन, नजमुल हसन, मोहम्मद तारिक, अकील अहमद, डॉक्टर इस्लाम, अहमद अंसारी, मोहतरमा अली, अकबर अली, सैमद ज़र्रार, अनवर अहमद नकवी, वाजिद अली, शोएब नकवी, अबरार अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















