भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर,बुढ़ाना। नगर पंचायत के मुख्य द्वार के वेतन की मांग को लेकर दो दिवसीय धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास अंबेडकर डुंगर ने कहा कि वे इस हड़ताल का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस संबंध में ईओ आलोक रंजन से बात की तो उन्होंने बताया कि बीते कल इन सभी सफाई कर्मचारियों को बता दिया गया था कि उनका 2 माह का वेतन मंजूर हो गया है। कल तक पैसा खाते में आ जाएगा लेकिन फिर भी यह लोग धरने पर बैठे हैं। जिस पर विकास अंबेडकर ने सफाई कर्मचारियों को वेतन मिल जाने की बात बताई तो सभी ने एक सुर में बताया कि अभी वेतन मंजूर हुआ है लेकिन खातों में नहीं आया है। इसके अलावा पेंशन व और एक सफाईकर्मी रामभरोसे की पुनः बहाली की जाए तो धरना समाप्त होगा। जिस पर उन्होने सभी सफाई कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी बात सांसद चंद्रशेखर के समक्ष रखेंगे। यहां पर मुख्यत आसपा जिला संगठन मंत्री अफजल सिद्दीकी, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष संजीव, बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष गजेंद्र जोला, बुढ़ाना नगर अध्यक्ष सलीम हसन, ब्लॉकाध्यक्ष सतनाम, अमरपाल टोडा, अमित करौदा आदि मौजूद थे















