एसडीएम के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर,बुढ़ाना4 मांगों को पूरी कराने के लिए बीती देर रात से गांव राजपुर छाजपुर में निर्माणाधीन हाइवे के पास गोगा माड़ी पर धरनारत भारतीय किसान यूनियन‌ अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे एसडीएम का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया। फिर भी उन्होंने एसडीएम को 10 दिन का समय दिया है। बुढ़ाना ब्लाक क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर में दिल्ली वाया देहरादून कोरीडोर नेशनल हाइवे के निर्माण में अधिकारियों की मनमानी के चलते बीते सोमवार की रात भाकियूअ के बुढ़ाना ब्लाक अध्यक्ष पिंटू ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना शरू कर दिया था। मंगलवार को धरना दिए जाने की सूचना पर एसडीएम संजय सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कर उनकी सब मांगों को 1 हफ्ते के अंदर पूरी करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मन्दिर निर्माण कार्य पूर्ण हो, अंडर पास के पानी की निकासी का हल हो, जो रोड निर्माण के समय मिट्टी डालने में टूटा है उसका निर्माण किया जाये। जो चकरोड बंद है उसे पुन चालू किया जाये। इन मांगों के निस्तारण न होने की दशा में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इन सब कार्यों को कराने के लिए अगर 10 दिन के अन्दर स्थाई समाधान नही किया जाता तो वे 5 किलोमीटर उत्तर और 5 किलोमीटर की दक्षिण दिशा में कार्य बन्द कराकर धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे। इस दौरान सोहन सिंह, सुनील कुमार, कुंवरपाल, अशोक कुमार, संजय कुमार और प्रेम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts