बाँदा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक एवं लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 131 वें एपिसोड को पूरे जनपद के सभी 1518 बूथों में सामूहिक रूप से सुना गया स सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने खुरहंड स्थित आवास पर , जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने इंदिरा नगर बाँदा स्थित आवास पर , जिलाध्यक्ष भाजपा कल्लू सिंह राजपूत ने बाकर गंज बाँदा स्थित आवास पर तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मण्डल के बूथ संख्या 191 में मोदी जी के मन की बात का श्रवण किया स जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साझा किये गए उदाहरण हमें सेवा, नवाचार और कर्त्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैँ। इन संदेशों को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है स मोदी जी का यह प्रेरणादायी कार्यक्रम देशवासियों में नई ऊर्जा , सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का भाव जाग्रत कर्ता है। इनके विचार हम सभी को समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैँ। प्रधानमंत्री ने अपने विचारों के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों का उल्लेख कर हम सभी को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का सन्देश दिया स मोदी जी ने आल इम्पक्ट सम्मिट में भारत की एआई इनोवेशन की तारीफ की। सभी लोगों ने मोदी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।















