बच्चों केवि वाद में रिटायर्ड दारोगा के बेटे पर छोड़ा था पिटबुल, अब पुलिस ने की कार्रवाई तो मचा हड़कंप

मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने रिटायर्ड दारोगा के बेटे पर पिटबुल से हमला कराने के मामले में होमगार्ड, उसके बेटे व नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। होमगार्ड ने पिटबुल को कहीं और भेज दिया है।पुलिस आरोपितों सहित पिटबुल की तलाश कर रही है।

ब्रह्मपुरी स्थित इंदिरा नगर प्रथम में सुनारों की धर्मशाला के पास रिटायर्ड दारोगा ब्रह्मानंद का परिवार रहता है। उनके बेटे कुलदीप वर्मा पड़ोसी होमगार्ड दाताराम के नाती रिशु पुत्र अनिल कुमार से कुछ समय पहले विवाद हो गया था। शनिवार शाम को होमगार्ड के बेटे अंकुश ने कुलदीप पर पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया था।

कुलदीप को पिटबुल ने कई जगह नोच डाला था। पुलिस ने रिटायर्ड दारोगा ब्रह्मानंद की तहरीर पर दाताराम, उसके बेटे अंकुश व नाती रिशु के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि आरोपितों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी, लेकिन वह अपने घर नहीं मिले। नगर निगम की टीम ब्रह्मपुरी स्थित इंदरा नगर में पिटबुल को पकड़ने गई, लेकिन कुत्ता नहीं पकड़ा गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि कुत्ता मंगलवार को पकड़ा जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts