तेल मिल में काम करते समय एक मजदूर की मौत,

अलवर जिले के खेड़ली के समीप ग्राम सौंखर स्थित ऑयल मिल में काम करते हुए एक मजदूर की अज्ञात कारण के चलते मौत हो गई।जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने अस्पताल से शव लाकर मिल के सामने रख दिया और ऑयल मिल मालिक को बुलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस एवं सरपंच ने मौके पर पहुंच कर समझाईश की।
जानकारी अनुसार मृतक निहाल उर्फ सुनील शाम आठ बजे खाना खाकर रात्रि ड्यूटी पर गया था जहां उसकी मौत हो गई। अन्य मजदूर उसे खेड़ली उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी धीरेंद्र गुर्जर ने बताया कि कस्बा समीप ग्राम सौंखर स्थित श्री मारुति ऑयल मिल में एक मजदूर के मौत की सूचना पर हैड कांस्टेबल अस्पताल भेज दिया गया था वहां से अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव ले आए थे। समझाइश के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts