अलवर में प्राचीन हनुमान और देवनारायण मंदिर तोड़े जाने पर बवाल

अलवर (राजस्थान):अलवर जिले के उमरेण गांव में स्थित प्राचीन हनुमान जी महाराज और देवनारायण भगवान के मंदिर को जेसीबी मशीन से कथित रूप से तोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है।

यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित था और ग्रामीणों की आस्था का केंद्र माना जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर को बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के ध्वस्त कर दिया गया। मंदिर के पिलर भी पूरी तरह से तोड़ दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मौके पर तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्राम सरपंच भवेंद्र पटेल ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आस्था से खिलवाड़ करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं को नजरअंदाज कर इस तरह की कार्रवाई करना निंदनीय है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे इस अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और जब तक न्याय नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts