स्वतंत्रता दिवस पर सहारनपुर में भव्य आयोजन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 13 से 15 अगस्त तक

सहारनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक ढंग से भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, फल वितरण, रूट मार्च, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे। नागरिकों से आवास, स्कूल और कार्यालयों में ध्वज संहिता के अनुरूप तिरंगा फहराने और निर्धारित अवधि के बाद सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखने की अपील की गई।

माल्यार्पण कार्यक्रम गांधी पार्क, घंटाघर चौक, देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, जनकपुरी चौक सहित अन्य स्थानों पर होंगे, जबकि फल वितरण राजकीय चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम, मानव मंदिर और अन्य संस्थानों में किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार, विभिन्न एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सिविल डिफेंस पदाधिकारी, समाजसेवी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts