मुजफ्फरनगर के अलमासपुर स्थित पी.एस. पब्लिक स्कूल में कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा मेरठ प्रांत के तत्वाधान में वार्षिक उत्सव के रूप में गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां वाणी के समक्ष दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। संस्था के महामंत्री पंकज शर्मा ने संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने सस्वर मंत्रोच्चार करते हुए गुरु वंदन एवं अर्चन कर वातावरण को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।संस्कार भारती द्वारा मंचासीन सभी विशिष्ट अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मेरठ प्रांत के पालक अधिकारी श्री महेंद्र आचार्य ने संस्था के मूल उद्देश्य और गुरु की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और संस्कार भारती इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक कुलदीप सिवाच ने की। प्रांतीय दृश्य कला संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया।लेखिका सुनीता सोलंकी ने “गुरु के नाम पाती” कविता का सजीव पाठ किया, वहीं कवियत्री निधि शर्मा ने अपने गीतों और कविताओं के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। संस्कार भारती की ओर से सभी बच्चों को प्रोत्साहन पत्र और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विभाग संयोजक डॉ. अ. कीर्तिवर्धन ने ‘गुरु बिन ज्ञान नहीं’ शीर्षक स्वरचित कविता सुनाते हुए गुरु को नमन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. एस.एन. चौहान ने गुरु द्रोणाचार्य, वशिष्ठ एवं संदीपन की शिक्षाओं















