क्या साहिबा बाली और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है? एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर साहिबा बाली ने गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारे से अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट के बाद दोनों के डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. तस्वीर में दोनों साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. साहिबा ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अर्जुन को टैग भी किया.लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह था तस्वीर के साथ लिखा गया कैप्शन. साहिबा ने लिखा, मैंने उनके हिस्से का प्रसाद भी खा लिया. हैप्पी गुरुपर्व. इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि साहिबा और अर्जुन शायद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कुछ लोगों को यह पोस्ट दोनों के रिश्ते को धीरे-धीरे दुनिया के सामने लाने यानी सॉफ्ट लॉन्च जैसा भी लग रहा है.
साहिबा बाली-अर्जुन कपूर की डेटिंग अफवाहें तेज
साहिबा की इस इंस्टाग्राम स्टोरी ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है. इससे पहले भी दोनों को 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान साथ देखा गया था. मैच के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों स्टैंड्स में साथ बैठे नजर आए सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत भी लोगों का ध्यान खींच चुकी है. अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर साहिबा ने उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा था, सबके बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन की बधाई. अब और वजन मत घटाओ, केक खाओ. इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था, तुम्हारे मेरे साथ जुड़ने का इंतजार है. उनके इस जवाब के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चाएं हुई थीं.
अर्जुन को डेट करने पर क्या बोली थीं साहिबा ?
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद साहिबा ने डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, हर बात पर विश्वास मत करो”.
कौन हैं साहिबा बाली?
साहिबा बाली एक एक्ट्रेस, टीवी प्रेजेंटर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. वह फिल्मों, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स से जुड़े डिजिटल कंटेंट में काम कर चुकी हैं. उनके एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में लैला मजनू, बार्ड ऑफ ब्लड, तनाव और अमर सिंह चमकीला शामिल हैं.















