बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अतर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायर करने वाले 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले निखिल ने सूचना दी थी कि राघव व उसके 04 अज्ञात साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अवैध तमंचे से जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके मित्र पर फायर कर दिया था। सूचना मिलते ही थाना अतर्रा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस ने घेराबंदी करके अभियुक्त अतुल को रात्रि को थाना बदौसा से व अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ धीरू को मंडी के पास थाना अतर्रा से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वांछित मुख्य अभियुक्त राघव व अन्य 02 अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अतुल पुत्र नर्वदा निवासी तुर्रा थाना बदौसा जनपद बांदा व धीरेन्द्र उर्फ धीरू पुत्र महेन्द्र निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा का निवासी हैं।















