नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यानी FICCI के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होने के लिए पहुंचे.पीएम मोदी ने कहा कि FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है. एक संस्था का सौ वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी भूमिका निभाते रहना, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है.पीएम मोदी ने कहा कि बीते 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं. हमने लाइसेंस-कोटा राज भी देखा, नेशनलाइजेशन का असफल प्रयोग भी देखा और फिर 21वीं सदी में एक ऐसा समय भी आया जब भारत की अर्थव्यवस्था को फ्रेजाइल फाइव में देखा जाने लगा.
पीएम ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देशवासियों ने बहुत परिश्रम किया. हमारे युवाओं ने, हमारे किसानों ने, हमारे श्रमिक भाई-बहनों ने, उद्योग जगत के आप सभी साथियों ने इस स्थिति को बदला है. पीएम ने कहा कि आज भारत में प्रगति की गति बहुत तेज है। साथ-साथ गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी बहुत तेज है. वर्ल्ड बैंक की जो ताजा रिपोर्ट आई है, वह हम सभी को गर्व से भरने वाली है. यह रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को पराजित किया है.
पीएम ने कहा, ’70 के दशक में जब देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब देश की आबादी करीब 50 करोड़ ही थी. गरीबी तब भी हट सकती थी, लेकिन FICCI भी साक्षी है कि तब नीतियों में कमी रही और दुर्भाग्य से नीयत में भी कमी रही. जब सही नीयत से काम हुआ और सरकार सही नीयत के साथ आगे बढ़ी, तो सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकल आए. यह दिखाता है कि भारत आज जिस दिशा में चल रहा है, वह सही और सटीक है, और उसमें देश की सफलता की गारंटी है.’
पीएम मोदी ने कहा कि अगले 20 वर्षों के अपने हर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के फैसले में में इंडिया फर्स्ट को अपना आधार बनाइए. इससे देश आत्मनिर्भर होगा और आपके बिजनेस की ग्रोथ के लिए भी नए अवसर खुलेंगे.
पीएम ने कहा कि सोचिए, 100 साल हो गए. लेकिन 1930 में गांधी यही कहकर गए थे और आज इतने साल के बाद मुझे भी यही कहना पड़ रहा है. मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो. वे भी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत कहकर गए थे. मेरी इस बात को भी घर-घर में पहुंचाओ.
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आपसे आग्रह करूंगा कि हमारी इंडस्ट्री भारत के कृषि क्षेत्र में अपना निवेश बढ़ाए. स्पेसिफिक ओवरसीज मार्केट को ध्यान में रखकर डिपेंडेबल प्रोक्योरमेंट की व्यवस्था बनाइए और ऐसे प्रोडक्ट बनाइए जिनकी वहां डिमांड है, ताकि भारत के प्रोडक्ट्स दुनिया में हमारी पहचान बन सकें















