SPO की शहादत पर खरगे ने जताया दुख,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) की शहादत पर गहरा दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, “किश्तवाड़ में दो बहादुर विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) की दुखद शहादत से गहरा आघात लगा है. ये घटना कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद घटी है. उन्होंने कहा, “मैं हमारे इन बहादुर सपूतों के साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.उन्होंने कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और दृढ़ है. कोई भी आतंकी कृत्य हमारे देश की रक्षा करने, अपने लोगों को सुरक्षित रखने और शांति बनाए रखने के हमारे सामूहिक संकल्प को कमजोर नहीं कर सकता.

सुबह बरामद हुआ शव

किश्तवाड़ के दच्छन इलाके से लापता हुए दो SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के शव गुरुवार सुबह बरामद हुए. उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे. शहीद हुए इन जवानों की पहचान बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है. ये दोनों जवान दच्छन के कियार गांव में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) में तैनात थे. बुधवार को वे अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की चौकी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान वे लापता हो गए थे. किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है.परिहार ने कहा, “जिस घटना में दो SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) की हत्या हुई है, उस पर आप क्या कहेंगी? यह वाकई एक बेहद दुखद घटना है. हमारे दक्षिणी क्षेत्र के दो SPO मारे गए हैं. वे कल रात लापता हो गए थे और आज सुबह उनके शव मिले. एक सुबह 8:00 बजे के आसपास और दूसरा 9:00 बजे के आसपास. ये बहुत ही दुखद है.”

आतंकी तत्व अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहें

कश्मीर में विपक्ष के नेता (LoP) सुनील शर्मा ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस इलाके में आतंकवाद को समर्थन देने वाला पुराना नेटवर्क अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि दूर-दराज के दच्छन इलाके में घने जंगल से गुजरते समय आतंकवादियों ने दो जवानों का अपहरण कर लिया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आतंकवाद को समर्थन देने वाले तंत्र के अवशेष अभी भी मौजूद हैं और जम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे शांति बहाल होने के बावजूद, आतंकी तत्व अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts