बांदा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिसंडा-बांदा रोड पर ग्राम कुलकुमारी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा सवारियां लेकर बांदा की ओर आ रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान सुजीत कुमार (26 वर्ष) पुत्र लोटन विश्वकर्मा, निवासी अकोना, थाना बिसंडा संतु (23 वर्ष) पुत्र गया प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी बिसंडा, संजय (19 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल विश्वकर्मा, निवासी अकोना, थाना बिसंडा के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने तुरंत तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक सुजीत घायल संतु का मामा लगता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।















