SSC CGL Tier-1 शेड्यूल जारी,

संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा यानी कि SSC CGL 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा इस भर्ती की पहले चरण की परीक्षा तिथियों (SSC CGL Tier-1 exam dates) का एलान कर दिया गया है। एसएससी की ओर से शेड्यूल की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गई है।

देखें शेड्यूल

एसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित सेंटर्स पर 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक करवाया जायेगा।

ssc cgl tier 1 exam date 2026

सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएससी द्वारा एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दी जाएगी जिससे सभी अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 3 से 4 दिन पूर्व उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

एग्जाम पैटर्न

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 25, जनरल अवेयरनेस से 25, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसन से 25 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा प्रदान किया जायेगा।प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे वहीं गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी। जो अभ्यर्थी टियर 1 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे केवल वे ही टियर 2 एग्जामिनेशन के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 12256 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts