पुरकाजी में 300 रसोइयों को मिला लाभ.

मुजफ्फरनगर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों के लिए चार महत्वपूर्ण सुविधाओं की घोषणा की। इनमें 5 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सुरक्षा, मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह तथा यूनिफॉर्म के लिए 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये वार्षिक करने की सुविधा शामिल है।

मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा का कार्यक्रम जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 600 रसोइयों ने भाग लिया और 10 रसोइयों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रसोइयों का मानदेय बढ़ना और उन्हें 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने रसोइयों से बच्चों के लिए स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने भी रसोइयों के कार्य की सराहना की।

पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें करीब 300 रसोइयों ने भाग लिया। अधिकारियों ने रसोइयों को स्वच्छता और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार करने के निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts