300 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान.

मुजफ्फरनगर में राजपूत महासभा रजिस्टर्ड के तत्वावधान में रविवार को अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजपूत समाज के करीब 300 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और महापुरुषों के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कृषि संकाय अध्यक्ष प्रो. आर. के. सिंह, सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डॉ. सुधीर पुंडीर, विवेकानंद डिग्री कॉलेज रुड़की के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार और पूर्व प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से किया। इसके बाद भारत माता और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक, शिक्षाविद, समाज के गणमान्य नागरिक और राजपूत महासभा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और शिक्षा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts