एसडीएम ने खादर में जलभराव का लिया जायज़ा,

मुजफ्फरनगर।खादर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव ने प्रभावित गांवों और निचले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति, लोगों के आवागमन और राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित परिवारों तक भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री समय से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल निकासी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने को कहा गया। एसडीएम ने अधिकारियों से लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। मौके पर अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी एसडीएम को दी। वहीं, क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि एसडीएम के मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने और अधिकारियों को तत्काल निर्देश देने से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts