बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बदौसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। देर रात्रि बदौसा पुलिस क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुर्रा गौशाला के पास एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त सीताशरणे पुत्र मुन्नालाल ग्राम तुर्रा, थाना बदौसा, जनपद बांदा का निवासी हैं। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।























































