ऑपरेशन वात्सल्य: 12 घंटे में गुमशुदा युवती सकुशल बरामद

मुजफ्फरनगर में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन वात्सल्य के तहत रामराज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय गुमशुदा युवती को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी जानसठ के मार्गदर्शन तथा थाना रामराज पुलिस और मिशन शक्ति टीम के संयुक्त प्रयास से की गई। बहादरपुर निवासी युवक ने अपनी बहन के घर से नाराज होकर चले जाने की सूचना थाना रामराज में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचनाओं और लगातार की गई खोजबीन के आधार पर युवती का पता लगाया।

जांच के दौरान युवती को थाना गोविंदनगर क्षेत्र, जनपद मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवती के सकुशल मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और मुजफ्फरनगर पुलिस, रामराज थाना पुलिस तथा मिशन शक्ति टीम की तत्परता, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts