बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना मटौंध पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट कर साथी की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।बीती रात थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम दुरेंडी में एक प्लाट पर धर्मेन्द्र अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था। नशे की हालत में तीनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों साथियों ने डंडे से पीट-पीटकर धर्मेन्द्र की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।मृतक के भाई मुलायम की तहरीर पर थाना मटौंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।घटना के खुलासे के लिए एसपी पलाश बंसल ने टीम गठित की थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आलाकत्ल डंडा बरामद किया ।केन नदी के पास से आरोपी संजू पुत्र बसंता निवासी ग्राम दुरेंडी, थाना मटौंध व सागर पुत्र रणवीर निवासी ग्राम दुरेंडी, थाना मटौंध को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।























































