मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की अनियमितताओं पर कांग्रेस का ज्ञापन.

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधि मंडल ने रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीज के परिजनों से 25 से 30 हजार रुपये की दवाएं और उपकरण बाहर से मंगवाए जाते हैं।ओपीडी में अधिकांश डॉक्टर मरीजों को अस्पताल की जगह बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।कई डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक या निजी अस्पताल चलाते हैं।

उनके दलाल मरीजों को सरकारी अस्पताल से बरगलाकर प्राइवेट में ले जाते हैं।सर्जरी, ईएनटी, पैथालॉजी और हृदय रोग विभाग के एचओडी समय से नहीं आते।इमरजेंसी में खुलेआम बाहर की जांच और दवाएं लिखी जाती हैं।डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय और आशा बहुओं के जरिए ब्लड बैंक में खून बेचने का भी आरोप लगाया।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल लंबे समय से कार्यवाहक हैं। आयोग से स्थायी प्राचार्य की तैनाती की मांग।डॉ. मुकेश बंसल पर कई विभागों का अतिरिक्त चार्ज और भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाया है।प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि लिखित समस्याओं की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts