बिराल में चकबंदी पर जनसुनवाई, अधिकांश ग्रामीणों ने मौजूदा स्वरूप में जताया विरोध

बुढ़ाना। आज ग्राम बिराल में एसओसी ने अपनी पूरी टीम संग चकबंदी संबंधी जनसुनवाई कर एक बैठक की। बैठक में करीब 500 ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी बात खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखी। अधिकांश ग्रामीणों ने स्पष्ट रुप से कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वे चकबंदी नहीं चाहते। ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी अंकुश प्रताप सिंह का कहना था कि गाँव में बड़ी संख्या में लोगों के चक अभी भी डिस्टर्ब हैं। सार्वजनिक सुविधाओं जैसे रास्ते, नालियां व अन्य जरुरी सुविधाएं भी नियम अनुसार उपलब्ध नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने पहले इन समस्याओं के समाधान की मांग रखी। कुल 6 लोगों ने चकबंदी के पक्ष में अपनी राय रखी जबकि बाकी ग्रामीणों ने वर्तमान स्वरुप में चकबंदी का विरोध किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को कहा कि चकबंदी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पूर्व गाँव की सब आपत्तियों का निष्पक्ष हल किया जाए। सार्वजनिक सुविधाओं व किसानों के अधिकारों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित करें। यहां किसान मजदूर संगठन के ग्राम अध्यक्ष मदन सिंह, बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष अनुज सिंह, सतबीर सिंह, डॉ. मुकेश, प्रदीप सिंह पप्पू, संजीव सिंह बुंडा, यशपाल सिंह नेसी, मुकेश सिंह, अंकित, विशाल, विजय, अमरीश, संजय, राहुल, ब्रह्म सिंह, पंकज, सतीश, अमित, अजमेर, अनिरुद्ध, रामभूल सिंह, मन्नू प्रधान, संदीप, सुंदर सिंह समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts