बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 10 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोगों ने कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके मोबाइल फोन कोतवाली क्षेत्र में कहीं गिर गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल न मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी सहायता के माध्यम से सभी दस मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए।मोबाइल वापस मिलने पर सभी स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। उन्होंने कोतवाली नगर पुलिस की कार्यकुशलता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा एवं पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।कृष्ण कुमार,आलोक गुप्ता,नीरज, लल्लू राम,कृष्ण कान्त, राजेन्द्र, राजेश पाण्डेय,राहुल गुप्ता,सतीश गिरी,गोविन्दा उर्फ महेश, को फोन सौंपे गए।























































