बांदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कॉन्विक्शन अभियान के तहत बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत अभियोग गैंगस्टर एक्ट की प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।राहुल पुत्र भृगुनाथ – निवासी स्वराज कॉलोनी, बांदा,धर्मपाल पुत्र रामवरन निवासी खैर, थाना सिसोलर, फतेहपुर, अश्वनी पुत्र जगरूप निवासी टिकरी, थाना मौदहा, हमीरपुर तीनों को 03-03 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 18 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि ऑपरेशन कॉन्विक्शन अभियान का उद्देश्य पुराने लंबित संगीन मामलों में दोषियों को सजा दिलाना है। इस केस में विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह, विवेचक निरीक्षक कमलेश सिंह, कोर्ट मोहर्रिर कां0 रघुनाथ मौर्य, कां0 अमित सिंह और पैरोकार कां0 अभिलाष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द न्यायालय के द्वारा अपराधियों को कठोर सजा दिलाकर जनपद को अपराध व अपराधियों से मुक्त किया जा सके।























































