बांदा। बैंकों और एटीएम में बढ़ती लूट, छिनैती और टप्पेबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पूरे जनपद में पुलिस ने कमर कस ली। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने बैंकों, एटीएम और वित्तीय संस्थानों का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर जाकर सीटीवी कैमरे सही चल रहे हैं या नहीं,आपातकालीन अलार्म और ,अग्निशामक यंत्र एक्टिव हैं या नहीं,सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर मुस्तैद हैं या नहीं
की बारीकी से जांच की।बैंक प्रबंधन को 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।पुलिस ने बैंक अधिकारियों से वार्ता कर भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। साथ ही गार्डों को सख्त निर्देश दिए कि ग्राहकों के वाहन बैंक के बाहर सड़क पर न लगें। निर्धारित पार्किंग में ही खड़े हों ताकि जाम और असुविधा न हो।
बैंक और एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से चक्कर काट रहे लोगों और बिना वजह खड़े वाहनों की भी चेकिंग की गई। पुलिस ने कई लोगों को कड़ी चेतावनी देकर वहां से हटाया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनता का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। बैंक और एटीएम अपराधियों के लिए आसान टारगेट न बनें, इसके लिए यह अभियान लगातार चलता रहेगा। अगर कोई भी व्यक्ति बैंक परिसर में संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।























































