‘सफदरजंग नहीं, प्राइवेट में हो इलाज’, HC पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी.

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया. गीताजंलि ने मांग की है कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल के बजाए दिल्ली के किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए. गीताजंलि ने कहा कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है. गीतांजलि ने अपनी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट से आज ही सुनवाई की मांग की है. बता दें कि सोनम का अस्पताल से भी अनशन जारी है. उनके भूख हड़ताल का आज 22वां दिन है. उन्हें 18 जुलाई को सफदरगंज अस्पतला में भर्ती कराया गया था.कुछ देर पहले सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन उन्हें फिलहाल कड़ी निगरानी में रखने की जरूरत है. उनके ब्लड पैरामीटर में बदलाव आए हैं. अनशन की वजह से उनकी सेहत लगातार खराब हो रही थी. सोनम वांगचुक लगातार 20 दिन से भूख हड़ताल पर थे.

कल यानी शनिवार को उनके अनशन का 21वां दिन था.सौरभ भारद्वाज ने सोनम वांगचुक के बारे में उनकी पत्नी की ओर से जरूरी अपडेट बताया. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को केंद्र सरकार के अस्पताल – सफदरजंग पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि अस्पताल वाले उनके ब्लड टेस्ट के बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं. गीतांजलि ने बताया कि सोनम वांगचुक को अस्पताल में गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा है.सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वांगचुक के लिए 30 पुलिसवालों का पहरा लगाया गया है. ऐसे में गीतांजलि का आरोप है कि वांगचुक की तबीयत का झूठा बहाना बनाया है. ऐसा इसलिए ताकि 20 तारीख को जंतर मंतर से संसद तक होने वाली मार्च में वो हिस्सा न ले सकें.सौरभ भारद्वाज ने लोगों से अपील की है कि आज जो इतने आरोप केंद्र सरकार पर लग रहे हैं वो बहुत ही गंभीर हैं, ऐसे में हम सभी को कल यानी 20 जुलाई को बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर पर सुबह 9 बजे पहुंचना है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts