मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे से पहले बांदा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर बांदा पुलिस अलर्ट मोड पर है। अपर पुलिस महानिदेशक, चित्रकूट धाम जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने बांदा का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम बांदा राजेश एस0 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्लान, पुलिस बल की उपलब्धता, वाहन व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया।कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा घेरा, प्रवेश-निकास मार्ग, वीवीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा और सतर्कता से ड्यूटी करें। यातायात सुचारु रहे, पार्किंग व्यवस्थित हो और आमजन को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और कार्यक्रम स्थल के हर बिंदु पर प्रभावी निगरानी रखने के आदेश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दिशा-निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts