लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने चिकित्सक दिवस और सीए दिवस पर 11 विशेषज्ञों का किया सम्मान

मुजफ्फरनगर। लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस के अवसर पर समाज की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। इस विशेष अभियान के तहत क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चिकित्सकों के क्लीनिक तथा सीए के कार्यालयों पर पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन पेशेवरों के प्रति सम्मान प्रकट करना था, जो अपने-अपने क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर एडिशनल सीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा, डॉ. एस.सी. गुप्ता, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. कमल कुमार गुप्ता, डॉ. सत्यम राजवंशी तथा डॉ. स्वाति अग्रवाल को चिकित्सकीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सीए दिवस के अवसर पर सीए अनुज अग्रवाल, सीए संजय तायल, सीए ऋतु तायल, सीए अजय अग्रवाल तथा सीए अपूर्वा अग्रवाल को वित्तीय एवं लेखा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य और पेशेवर सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

UPTET-2026: मुजफ्फरनगर में परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं को प्रशासन के निर्देश.

जहां चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे समर्पित पेशेवरों का सम्मान करना समाज के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करने का एक सार्थक प्रयास है। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी चिकित्सकों और सीए ने लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मुख्य सचिव सीए लायन अजय अग्रवाल, जीएलटी कॉर्डिनेटर लायन रीना अग्रवाल, मार्केटिंग चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल कंसल, अध्यक्ष लायन अमित मित्तल, अध्यक्ष लायन मनीष जैन, सचिव लायन दिनेश गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन रोहित सिंघल, लायन अमित गर्ग, लायन महेश जिंदल सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts