2 शराब तस्कर पहुंचे कानून के शिकंजे में.

बांदा।एसपी पलाश बंसल की अगुवाई में बांदा पुलिस ने “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अपराधियों की कमर तोड़ दी है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चुस्त विवेचना और कोर्ट में दमदार पैरवी का नतीजा है कि आबकारी अधिनियम के दो अलग-अलग मामलों में दो शातिर आरोपियों को अदालत से 12 हजार रुपये का जुर्माना की सज़ा सुनाई गई है।थाना तिंदवारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 122/23 के आरोपी मलखान उर्फ बबलू को कोर्ट ने सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है साफ संदेश दे दिया कि बांदा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं।दूसरा शिखंजा थाना कोतवाली नगर के मुकदमा अपराध संख्या 754/22 में आरोपी बच्ची लाल को पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया।दोनों सज़ा पर एसपी पलाश बंसल ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बांदा पुलिस अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे या जुर्माने की मार से दंडित कराने में जुटी है। जिले में कानून तोड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts