शुकतीर्थ के विकास को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने पर्यटन मंत्री से की मुलाकात,

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से भेंट कर जनपद के ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थस्थल शुकतीर्थ के विकास तथा वहां की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में आने वाले संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को होने वाली समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

डॉ. निर्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अविरल गंगा के लिए 200 क्यूसिक जल की निरंतर व्यवस्था किए जाने से संत समाज और श्रद्धालुओं में संतोष है। इसके लिए उन्होंने सरकार और पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शुकतीर्थ में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण श्रद्धालुओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।बैठक के दौरान उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, नए पुल के निर्माण, घाट पर आरती स्थल के उपयुक्त स्थान पर विकास तथा प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि शुकतीर्थ का धार्मिक और पर्यटन महत्व भी और अधिक बढ़ेगा।

डॉ. निर्वाल ने पर्यटन मंत्री से यह भी आग्रह किया कि शुकतीर्थ के विकास की योजना तैयार करते समय संत समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के सुझावों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रहने वाले लोग क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं और आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से जानते हैं, इसलिए उनके सुझाव विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने में सहायक होंगे।मुलाकात के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री को शुकतीर्थ आने का निमंत्रण भी दिया, ताकि वे स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों की आवश्यकता को समझ सकें। इस पर मंत्री जयवीर सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शुकतीर्थ से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts