बाँदा: 2 शातिर बाइक चोर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

अतर्रा/बाँदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अतर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में थाना अतर्रा पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेमरिया मिर्दहा साई मंदिर के आगे दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 28 मई 2026 को कानपुर के रमाबाई चौराहे से KTM मोटरसाइकिल चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदलकर वे बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। तलाशी में गुरु प्रसाद के पास से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र विजय बहादुर, निवासी नगनेधी, थाना अतर्रा व गुरु प्रसाद पुत्र अशोक, निवासी नगनेधी, थाना अतर्रा है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर थाना अतर्रा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया है। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts