बाँदा।उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने हमीरपुर में फ्लाईओवर का स्लैब गिरने से जनपद बाँदा निवासी के मृत श्रमिकों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।मंत्री सबसे पहले चिल्ला गांव पहुंचे और स्व. कुलदीप निषाद व स्व. लोकेंद्र निषाद के परिजनों से मिले। इसके बाद भूरागढ़ जाकर स्व. सभाजीत यादव व स्व. गंगाचरण यादव के घर भी शोक जताया।इस दौरान मंत्री निषाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत गांव में कैम्प लगाकर सभी मछुआरों का बीमा कराया जाए।मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए।शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ तुरंत उपलब्ध कराया जाए।मंत्री ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवारों को न्याय और हर संभव मदद दिलाएंगे। प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी है।















