ऑस्ट्रेलियाई PM बोले: भारत का बढ़ना हिंद-प्रशांत के लिए बड़ा मौका.

कैनबरा ।ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को भारत की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिर से मेजबानी करने की उम्मीद कर रहे हैं।

अल्बनीज ने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत का बढ़ता आर्थिक महत्व हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक “असाधारण अवसर” है।ऑस्ट्रेलियाई PM का ये बयान ऐसे समय आया है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार और रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। अल्बनीज ने संकेत दिए कि दोनों देशों के रिश्ते आने वाले समय में और गहरे होंगे।

भारत की तेज आर्थिक ग्रोथ और ग्लोबल मंच पर बढ़ती भूमिका को लेकर ऑस्ट्रेलिया पहले भी सकारात्मक रुख दिखा चुका है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts