मॉस्को से NSA डोभाल का दुनिया को संदेश,

नई दिल्ली। Ajit Doval ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा कि इस गंभीर खतरे से निपटने में किसी भी प्रकार का ‘दोहरा मापदंड’ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसके खिलाफ सभी देशों को एकजुट होकर कठोर कदम उठाने होंगे। (NSA) डोभाल ने बृहस्पतिवार को अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन या संरक्षण देना वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए घातक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को निष्पक्ष और स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts