बांदा: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

बांदा। एसपी पलाश बंसल की ‘अवैध शस्त्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक’ जारी है। मटौंध पुलिस ने मुड़ेरी रोड पर तमंचा लहराकर ‘दबंगई’ दिखा रहे लवकुश को धर दबोचा है। मुखबिर की पक्की खबर पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी ली तो कमर से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस मिला है।एसपी ने कहा कि जनपद में न तमंचा चलेगा, न तमंचेबाज। अवैध असलहा लेकर घूमने वालों को जेल की हवा खिलाएंगे। मटौंध पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा अपराध होने से बचा है। अपराधियों को साफ चेतावनी है- या तो सुधर जाओ, या बांदा छोड़ दो।मटौंध थाना पुलिस शाम को रूटीन गश्त पर थी। संदिग्ध वाहन चेकिंग चल रही थी। तभी मुखबिर ने कान में फूंक मारा – साहब, लवकुश मुड़ेरी रोड पर तमंचा कमर में खोंसे टहल रहा है। कुछ बड़ा करने की फिराक में है। बस फिर क्या था। थानेदार ने तुरंत टीम दौड़ाई। मौके पर पहुंचे तो लवकुश पुत्र रघुवीरशरण निवासी जखौरा, थाना मटौंध वाकई ‘रौब’ में टहलता मिला। पुलिस ने घेरा, तलाशी ली, और एक अदद देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। हीरो बनने चला था, जीरो बनकर थाने पहुंच गया।थाना मटौंध में आर्म्स एक्ट में मुकदमा लिख गया। लवकुश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। अब जज साहब तय करेंगे कि तमंचे की ‘गर्मी’ कितने साल की जेल में निकलेगी। एसपी का साफ संदेश है अवैध शस्त्र रखना, अपराध करना, महिला उत्पीड़न करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा। सीधा जेल और कड़ी कार्यवाही होगी, पुलिस का मुखबिर तंत्र मजबूत है, पल-पल की खबर है-अपराधी सावधान रहें।एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में जिले भर में अवैध असलहों के खिलाफ अभियान चल रहा है। गश्त, चेकिंग,मुखबिर – तीनों से अपराधियों की नाक में दम कर रखा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts