बाँदा : घरेलु विवाद के चलते महिला फांसी पर झूली, मौत.

बांदा। पुत्री से झगड़कर मां ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घर वालों ने जब शव लटका देखा। तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बिसंडा थाना क्षेत्र के तेदुरा गांव के मजरा कांन्हा खेर निवासी रामादेवी पत्नी रामगोपाल ने शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी रिंकी ने फंदे पर शव लटकता देखा तब घटना की जानकारी हो सकी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के देवर देवकुमार ने बताया कि रिंकी अपनी मां रामा देवी से दुकान से सामान खरीदने के लिए गेंहू मांग रही थी। रामा ने देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर मां बेटी में विवाद हो गया। भाई रामगोपाल ने दोनों को समझाया बुझाया। इसके बाद वह खेत चला गया। तभी सूना मौका पाकर भाभी ने फांसी लगाकर ली।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts