बाँदा।पुलिस लाइन बांदा में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई।पुलिस लाइन बांदा में तैनात मु0आ0 भास्कर द्विवेदी निवासी निरिया थाना करछना जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे एवं 01.11.1986 को आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे।देर रात पुलिस लाइन में ड्यूटी जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये थे।जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बांदा लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा रात्रि में मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस कर्मी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम बांदा राजेश एस व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित समस्त पुलिस परिवार द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।अधिकारियों द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई।एसपी पलाश बंसल ने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है।























































