बाल सम्प्रेक्षण गृह का एडीएम प्रशासन व एसपी क्राइम ने किया निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा संयुक्त रूप से बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव तथा निरुद्ध किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय सम्प्रेक्षण गृह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि परिसर की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जाए। इसके साथ ही नियमित चेकिंग अभियान चलाने, सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि निरुद्ध किशोरों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाना अत्यंत आवश्यक है और उनके अधिकारों का पूरा सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किशोरों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराने तथा भोजन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि बाल सम्प्रेक्षण गृह केवल निरुद्ध रखने का स्थान नहीं, बल्कि किशोरों के सुधार और पुनर्वास का केंद्र होना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप यहां शिक्षा, नैतिक प्रशिक्षण, परामर्श और सुधारात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाना चाहिए, ताकि किशोरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके और उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि सुधारात्मक वातावरण और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से किशोरों में आत्मविश्वास विकसित किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे बाल सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts