नारियल तेल और कपूर का मिश्रण गर्मियों में स्किन समस्याओं का आसान घरेलू इलाज,

गर्मियों में पसीने की वजह से त्वचा पर धूल-पॉल्यूशन के कण जमा हो जाते हैं. इससे फंगस, बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. ये स्किन पर रैशेज, इंफेक्शन, खुजली की वजह बनते हैं. इस मौसम में इन स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए हमेशा ऐसे फैब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए जो शरीर को ठंडा रखने के साथ ही पसीने को सोख लें. सिंथेटिक जैसे नायलॉन और पॉलिएस्टर जैसे कपड़े त्वचा से चिपकते हैं. इससे स्किन ब्रीथ नहीं कर पाती है और खुजली-दाने होने लगते हैं. बचाव के लिए त्वचा को सूखा रखें. डेली हाइजीन का ध्यान रखें. इसके अलावा अगर स्किन पर इचिंग और दाने हो रहे हैं तो जान लें कि क्या लगाएं.गर्मी में नारियल तेल आपकी त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है.अगर इसे सीधे भी आप त्वचा पर अप्लाई करते हैं तो भी खुजली से राहत मिलती है, क्योंकि ये स्किन को नमी देता है और साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि खुजली को खत्म करने के लिए किस चीज में मिलाकर लगाएं नारियल का तेल.

कोकोनट ऑयल में मिलाएं ये चीज

जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ किरण गुप्ता कहती हैं कि स्किन पर सूखी खुजली हो रही है या महीन दाने निकल आए हैं तो नारियल के तेल में कपूर को मिलाकर लगाने से फायदा मिलता है. दरअसल कोकोनट ऑयल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं तो वहीं कपूर एंटीबैक्टीरियल है, इसलिए इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन की ड्राई इचिंग और दानों को कम करने में कारगर रहता है. इससे त्वचा पर होने वाली जलन से भी राहत मिलती है.

इस तरह तैयार करें नुस्खा

आप एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर उसमें थोड़ा सा कपूर पीसकर मिलाएं और उसे अच्छी तरह से तब तक मिलाएं जब तक कि ये घुल न जाए. आप चाहे तो कपूर के पिघलने तक तेल को हल्का गर्म भी कर सकते हैं. इसके बाद आप इसे पूरी बॉडी पर अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन पहले अच्छी तरह त्वचा को क्लीन कर लें. कपूर और नारियल तेल के मिश्रण को 30 से 40 मिनट से ज्यादा न लगाएं.

कितनी बार लगाएं मिश्रण

नारियल तेल और कपूर का मिश्रण एक ही बार में रिजल्ट देता है, लेकिन पूरी तरह से खुजली से निजात पाने के लिए इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस मिश्रण को अप्लाई करें. इसके अलावा ध्यान रखें कि कपूर शुद्ध होना चाहिए, क्योंकि कपूर में काफी मिलावट आने लगी है. कपूर खरीदते समय इसकी खुशबू चेक करें साथ ही ये देखें कि ये हल्का ट्रांसपेरेंट हो और आसानी से टूट रहा हो.

ये चीजें भी हैं फायदेमंद

  • गर्मी में होने वाली स्किन की खुजली, महीने दाने, फोड़े-फुंसी से निजात पाने के लिए नीम की पत्तियां पीसकर लगा सकते हैं. इसका तेल अप्लाई कर सकते हैं या फिर इसकी छाल को पत्थर पर घिसकर त्वचा पर अप्लाई किया जा सकता है.
  • स्किन रैश की वजह से अगर इचिंग और जलन होती है तो चंदन का लेप लगाने से तुरंत आराम मिलता है. ये गर्मी में होने वाले पिंपल्स को भी कम करता है.
  • मुल्तानी मिट्टी भी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देती है. इसे पानी में भिगोकर आप त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं, जिससे रैशेज से छुटकारा मिलता है.
  • आपके घर में लगा हुआ एलोवेरा भी त्वचा के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है. इसका जेल स्किन रैश को कम करता है और जलन को शांत करता है.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts