एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने थाना चरथावल का किया आकस्मिक निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना चरथावल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण और लंबित विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित तरीके से संधारित किए जाएं और विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया गया, जहां ऑनलाइन सेवाओं, पोर्टल एंट्री, सीसीटीएनएस कार्य प्रणाली और डाटा अपडेट की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रविष्टियां निर्धारित समय सीमा में और त्रुटिरहित ढंग से की जाएं, जिससे पुलिस कार्य प्रणाली और अधिक प्रभावी बन सके। इसके साथ ही आगन्तुक कक्ष का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कहा गया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की देरी न हो। इसके अलावा साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराधों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान हवालात, बैरक, मालखाना और थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, ड्यूटी प्रबंधन और पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर भी बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर, थाना प्रभारी चरथावल सत्यनारायण दहिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts