इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार खेल दिखा रही राजस्थान रॉयल्स (RR) मुश्किल में पड़ सकती है. टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया.आईपीएल के नियमों के अनुसार, प्लेयर और मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल सख्त रूप से प्रतिबंधित है.
जो नियम है इसमें डगआउट और ड्रेसिंग रूम भी फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. इसके पीछे वजह भ्रष्टाचार से बचाव है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य, वैभव सूर्यवंशी के पास बैठा हुआ मोबाइल इस्तेमाल करते हुए नजर आया. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया.
बीसीसीआई कैसे प्रतिक्रिया देगा?
अगर यह सही पाया गया, तो यह बीसीसीआई एंटी-करप्शन कोड का साफ उल्लंघन होगा. फ्रेंचाइजी पर भारी जुर्माना लग सकता है. बीसीसीआई ने अभी तक इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अब जब यह मीडिया में आ गया है, तो वे जरूर जांच करेंगे और आगे की कार्रवाई तय करेंगे. मोबाइल सपोर्ट स्टाफ ने इस्तेमाल किया था, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उसे PMOA में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जा सकता है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई इसे कितना गंभीर उल्लंघन मानता है.
वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार दिन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार रहा. उन्होंने 202 रन का पीछा करते हुए 26 गेंद में 78 रन बनाए थे. जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे. इस पारी के साथ वैभव के कुल रन 200 हो गए और उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया. मैच में वैभव को ध्रुव जुरेल का साथ मिला जिन्होंने 81 रन बनाए. रॉयल्स ने अपनी जीत की लय बरकरार रखी और टेबल में टॉप पोजिशन को मजबूत किया.















