औचक निरीक्षण में निजी अस्पतालों की खुली पोल, कई जगह रिकॉर्ड अधूरे तो कहीं मरीज ही नहीं मिले

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिली, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न निजी चिकित्सालयों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस निरीक्षण में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार तथा स्टेनोग्राफर दीपक कुमार भी शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले मदीना चौक स्थितअपना हॉस्पिटलका निरीक्षण किया, जहां अस्पताल में पंजीकृत चिकित्सक तो मौके पर मौजूद मिले, लेकिन अस्पताल के जरूरी अभिलेखों में गंभीर कमियां पाई गईं। इस लापरवाही को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद टीम ने मदीना चौक स्थितसोफिया सेंटरका निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह संस्थान आयुर्वेदिक पद्धति में पंजीकृत पाया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि निरीक्षण के समय वहां एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला। इसी क्रम मेंमलिक मेडिकलका निरीक्षण किया गया, जहां अस्पताल आयुर्वेदिक पद्धति में संचालित पाया गया और आयुर्वेदिक चिकित्सक मौके पर उपस्थित भी थे, लेकिन यहां भी कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। इससे अस्पतालों की कार्यप्रणाली और वास्तविक संचालन पर सवाल खड़े हो गए।निरीक्षण टीम ने आगे बढ़ते हुएअलीना हॉस्पिटलकी जांच की, जहां भी स्थिति लगभग समान रही। अस्पताल आयुर्वेदिक पद्धति में पंजीकृत था और चिकित्सक मौजूद थे, लेकिन एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला। अंत मेंविश्वास हॉस्पिटलका निरीक्षण किया गया, जो विधिवत पंजीकृत पाया गया, लेकिन यहां भी निरीक्षण के दौरान कोई मरीज मौजूद नहीं था। लगातार कई अस्पतालों में मरीजों की अनुपस्थिति और रिकॉर्ड की खामियां सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी निजी चिकित्सालय अपने अभिलेखों को पूर्ण, सही और अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारना और मरीजों को सुरक्षित एवं मानक उपचार उपलब्ध कराना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts