मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आईटीआई में जागरूकता अभियान,

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने परिसर में जागरूकता स्टॉल लगाकर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें।जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को विशेष रूप से वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या घरेलू हिंसा की स्थिति में बिना किसी डर या झिझक के इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल,

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह, महिला उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई और इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को यह भी बताया कि समाज में महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक सामूहिक दायित्व है, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। टीम ने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने लाभ उठाया और मुजफ्फरनगर पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाते हैं।मुजफ्फरनगर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण मिल सके। मिशन शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे इन प्रयासों से केवल महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि समाज में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी विकसित हो रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts