मेरठ: ईद के दिन ₹1000 के विवाद में ग्राम प्रधान के दो भाइयों की तलवार-छुरी से हत्या,

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद के दिन एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राम प्रधान के दो भाइयों की तलवार और छुरी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

बताया जा रहा है कि लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे ग्राम प्रधान के दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बनने पाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts