ज़िला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूडो, कुश्ती, हैंडबॉल, बैडमिंटन और हॉकी के मुकाबले आयोजित

मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं उत्साह के साथ संपन्न हुईं। रविवार को जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में जूडो, कुश्ती, हैंडबॉल, बैडमिंटन और हॉकी के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन सीनियर हॉकी खिलाड़ी रोशन लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को सबसे महत्वपूर्ण बताया।दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय पैरा एशियाई मेडलिस्ट खिलाड़ी विजय तोमर द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में हैंडबॉल में 52, कुश्ती में 80, बैडमिंटन में 48, जूडो में 64 और हॉकी में 34 खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ खिलाड़ियों और निर्णायकों का प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव और उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई द्वारा बुके और बैच लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अंशकालिक प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, मनीष शर्मा, रवि सिंह, रवि विकास सैनी, सुशील कुमार, कुश्ती उत्थान समिति के अध्यक्ष कालूराम, राम कुमार, नमन कुमार, परमजीत कुमार, साक्षी, मीनाक्षी, केशव, यशपाल सिंह, कार्तिक बालियां, समय सिंह सहित कई प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा ने खेल मैदान को जीवंत बना दिया। आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts