मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी ने मनाया कांशीराम जयंती समारोह,

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बहुजन नायक कांशीराम जयंती को “बहुजन समाज दिवस” और “पीडीए दिवस” के रूप में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सपा नेता साजिद हसन और पवन बंसल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुजन नायक कांशीराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और “जब तक सूरज चांद रहेगा, कांशीराम का नाम रहेगा” जैसे नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने दलितों, वंचितों, पिछड़ों और शोषित समाज के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। पूर्व सांसद कादिर राणा ने वर्ष 1993 में नेताजी मुलायम सिंह यादव और कांशीराम के गठबंधन की यादें साझा करते हुए कहा कि उसी विचारधारा के आधार पर आज भी समाजवादी पार्टी बहुजन समाज की सच्ची वारिस बनकर काम कर रही है।चरथावल से विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह और कांशीराम के विचारों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को बराबरी की हिस्सेदारी दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जहां भी किसी पर अत्याचार होगा, वहां विधानसभा से लेकर सड़क तक आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा समाज में जातिगत और धार्मिक नफरत फैलाने के अलावा किसी वर्ग के लिए कोई ठोस काम नहीं कर सकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, प्रदेश सचिव विनय पाल, नौशाद अली, श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व मंत्री महेश बंसल सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर ने कार्यक्रम में आए लोगों को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। वहीं ग्राम पछेंदा कला की डॉ मोनिका सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।कार्यक्रम में लोकेंद्र कुमार अपने समर्थकों के साथ कांशीराम की तस्वीर और नारों के साथ पैदल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान सपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने और पीडीए समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts